फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने विकास भवन में दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन में ग्राम रोजगार सेवक संघ के आहवान पर प्रदर्शन करते मनरेगा कर्मचारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने शनिवार को भी विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम, सीडीओ को कई ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर विचार न किए जाने से कर्मचारियों में रोष दिखा और संगठन ने दो सितंबर 2021 से अपनी मांगों को लेकर विकास भवन पर एकत्र होकर कार्य बहिष्कार करके अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवशंकर ने कहा कि मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के रोजगार सेवक मनोज कुमार की हत्या किए जाने के बाद से परिवार असुरक्षित व असहाय हो गया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने समेत अन्य मांगों के लिए कई ज्ञापन दिए, जिसके बाद भी अधिकारियों ने मांगों पर विचार नहीं किया है। इससे जनपद समेत पूरे प्रदेश के रोजगार सेवक निराश व आक्रोशित हैं। लिहाजा संगठन ने दो सितंबर से विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह और प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, एडीओ सांख्यिकी संगठन व प्रादेशिक विकास सेवा संघ ने भी उचित मांगों को लेकर लिखित में समर्थन किया है और वह भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शन में महामंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अवधेश पांडेय, समीर, अजय, कमलेश आदि मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें