फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बनी बात तो जल सत्याग्रह के लिए शारदानगर पहुंचे किसान

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ धरने पर बैठे वीएम सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना भुगतान को लेकर खंभारखेड़ा चीनी मिल प्रबंधन और किसानों के बीच छठे दिन भी कोई समझौता नहीं हो सका। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह भी शनिवार को धरने में शामिल हुए। लेकिन, किसी अधिकारी के सामने न आने से वार्ता नहीं हो सकी, जिसके बाद पटेल श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में शाम को किसानों का हुजूम जल सत्याग्रह के लिए शारदा नगर पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार को खीरी पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह भी मिल गेट के बाहर किसानों के साथ धरने पर बैठे। वीएम सिंह ने चीनी मिल को चेतावनी देते हुए कहा कि गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। आगामी सत्र में मिल नहीं चलने दी जाएगी। भुगतान लटके होने पर उन्होंने भाजपा व सपा को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा-सरकार मिल पर भुगतान के लिए दबाव नहीं बना रही है। वीएम सिंह ने कहा किसानों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं। लेकिन, इस दौरान वीएम सिंह के सामने धरना प्रदर्शन में कोई भी अधिकारी वार्ता करने नहीं पहुंचा, बाद में किसान शाम को शारदा नदी पर जल सत्याग्रह के लिए निकल पड़े। शारदा नगर में भी एसडीएम अरुण सिंह ने किसान नेताओ को समझाने की कोशिश की, पर बात नहीं बनी। इस बीच एसडीएम सदर अरुण सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही। देर रात एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम, चीनी मिल जीएम शारदानगर में मौजूद थे। किसानों से वार्ता चल रही थी। किसान 100 करोड़ महीने और मिल चलने से पहले पूरा भुगतान करने की मांग पर अड़े थे। संवाद

शारदा नगर कूच करता किसानों का हुजूम। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें