गोला में अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसे लोग।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। मैलानी लखनऊ के बीच अभी सुचारु रूप से ब्रॉडगेज रेलमार्ग शुरू भी नहीं हो पाया है कि जाम की समस्या शुरू हो गई है। आलम यह है कि एक बार रेलगाड़ी (मालगाड़ी) निकलने पर घंटों जाम लग जाता है। एक साथ तीन रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और कोई बाईपास न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है।
नगर में रेलवे स्टेशन से लखीपुर की ओर रेलवे ट्रैक पर अलीगंज रोड, भूतनाथ, लखीमपुर रोड जंगल में तीन रेलवे क्रॅासिंग हैं। जब कोई ट्रेन लखीमपुर की ओर जाती या आती है तो एक साथ यह तीनों क्रॉसिंग बंद हो जाते हैं। इन क्रॉसिंग के बंद होने के साथ अन्य कोई बाईपास भी नहीं है, जिससे एक बार ट्रेन निकलने पर तीनों क्रासिंग पर घंटों जाम लग जाता है। मंगलवार दोपहर मालगाड़ी निकलने पर अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसा जाम लगा कि कई घंटों तक ट्रैफिक अलीगंज रोड पर रेंगता हुआ चला।