फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के जीआईसी मैदान में तीन दिवसीय 74वें जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में जमकर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक और प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह ने बताया कि 226 बालिकाओं और 247 बालकों ने कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कुल 55 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनमें 1500 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि शामिल थीं।

विजेताओं में बालक वर्ग में सौरभ कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोहिनी प्रथम, अल्तशा द्वितीय और तरन्नुम तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने किया। डीएम ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कि इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले बच्चे विशेष प्रतिभावान और सौभाग्यशाली हैं जिनको इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि तिवारी और डॉ. कमल किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें