लखीमपुर खीरी। करवाचौथ के व्रत की तैयारी के साथ ही अब सजने-संवरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ब्यूटी पार्लरों में इन दिनों महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है। पार्लर संचालकों के मुताबिक, इस बार दुल्हन लुक मेकअप ट्रेंड में है। इसके लिए कई महिलाओं ने एडवांस बुकिंग कराई है।
शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में महिलाएं फेशियल, वैक्सिंग, हेयर स्टाइलिंग और मेंहदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। पार्लर संचालकों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से ग्राहकों की भीड़ ज्यादा है। महिलाओं में इस त्योहार को लेकर फैशन और मेकअप का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।
पार्लर संचालकों के अनुसार, करवाचौथ पर महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होना पसंद करती हैं। इसलिए मेकअप में ब्राइडल लुक सबसे ज्यादा डिमांड में है। उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं, जिनमें पारंपरिक मेकअप के साथ मॉडर्न टच भी शामिल है।
पिछले कुछ दिनों से पार्लर में बुकिंग दोगुनी हो गई है। ज्यादातर महिलाएं फेशियल, मेनिक्योर-पेडिक्योर और हेयर स्पा की एडवांस बुकिंग करा रही हैं, ताकि व्रत के दिन वे बिल्कुल परफेक्ट दिखें।
- इति बघेल, पार्लर संचालिका
करवाचौथ बहुत खास दिन होता है। इस दिन का इंतजार हर शादीशुदा महिला को रहता है। हम चाहते हैं कि सजने-संवरने में कोई कमी न रहे, इसलिए पार्लर आकर खास तैयारी रहती है, ताकि उस दिन दुल्हन जैसा लुक मिल सके।
- शालिनी मिश्रा, लखीमपुर
पार्लर पर रेट
करवा चौथ मेकअप - 999 रुपये
हेयर हाईलाइट - 149 रुपये
फेशियल - 899 रुपये
हेयर स्पा - 849 रुपये
क्लीनअप त्वचा - 499 रुपये
कॉम्बो पैक के अलग-अलग रेट हैं।
ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती महिलाएं। संवाद
ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती महिलाएं। संवाद