फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य परियोजना अधिकारी ने रेल विद्युतीकरण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। रेल विकास निगम लखनऊ के मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बांकेगंज, मैलानी और शाहगढ़ के बीच चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरनपुर स्थित ट्रैक्शन सब स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। इसे जल्द से जल्द बनाने के लिए रेल विकास के सेक्शन प्रभारी और रेल विकास प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा को आदेशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य परियोजना अधिकारी ने बांकेगंज स्थित स्विचिंग पोस्ट के कार्य की प्रगति को देखा और इसे जल्द पूरा कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। ताकि बांकेगंज-मैलानी रेल खंड के रेल विद्युतीकरण कार्य को वन विभाग से अनुमति मिलते ही किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान रेल विकास निगम के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा, उप महाप्रबंधक (सिविल) शिव सिंह, मैनेजर सुभाष त्रिपाठी, आरआई डीके तिवारी डिप्टी मैनेजर विशाल वरुण और कार्यदायी संस्था कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन के उप परियोजना प्रबंधक अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें