महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में नवजात बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को अच्छे से कपड़े पहना कर रखें। कमरे में पंखा या एसी न चलाएं। उन्होंने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। इनका समय पर ही उपचार कराना चाहिए। क्योंकि समय पर इलाज न होने से सर्दी, बुखार ही निमोनिया बन जाता है। जिससे बच्चे की हालत बिगड़ सकती है।