फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाम रही चाचा नेहरू की जयंती, हुईं कई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
पलिया के मंडी गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जयंती के दौरान केक काटते बच्चे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की शैक्षिक संस्थाओं में रविवार को बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

नगर की भूतनाथ कॉलोनी स्थित श्री बाबूराम बाल उद्यान में बाल दिवस पर बच्चों ने केक काटकर जयंती मनाई। बालिका वर्ग में खो-खो खेल, जूनियर छात्र वर्ग में 100 मीटर रेस, कबड्डी सहित कई खेल प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित शारदे ज्ञान मंदिर में गुब्बारा फुलाओ, सुई धागा, चम्मच दौड़, बाधा दौड़, अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्य राजकुमार ने किया। कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू के देश के विकास में योगदान पर चर्चा हुई।
कांशीराम कॉलोनी के बच्चों के बीच सिंगिंग, राइटिंग, टेबल, हेल्थ प्रतियोगिता कराकर विजेता बच्चों को उपहार बांटे। सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी श्रीवास्तव, राइटिंग में खुशी, टेबल में रश्मि और हेल्थ कंप्टीशन में राज, समीर अली, किशन विजेता रहे। संचालक रजनीश गुप्ता व अन्य सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। मंडी गेट स्थित कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी के जनसंपर्क कार्यालय पर कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाते हुए ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने केक काटा। छात्रा हनफा द्वारा देशभक्ति गीत व प्रिया शाह द्वारा चाचा नेहरू के जीवन के बारे में जानकारियां दीं। इस मौके पर अमर गुप्ता, सचिन शाह, आबिद हुसैन, मुन्ना, आदिल खां, शेर मोहम्मद, रविंद्र सिंह, रामचंद्र, रिषी बंसल, आरिफ खा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें