हादसे के बाद मौके पर खड़ी कार। स्रोत:सोशल मीडिया
ओयल। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर जिंदबाबा मजार के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तीन लोगों को हल्की चोटें आईं।
नेपाल के अछाम निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि उन्होंने गौरीफंटा से लखनऊ जाने के लिए अर्टिगा कार बुक की थी। वह अपने रिश्तेदारों राजू सिंह, दीपक सिंह, पवित्रा सिंह, तपिंद्र, धूजा रावत, कपिल ओजी, गम्मा ओजी और सरस्वती ओजी के साथ लखनऊ जा रहे थे।
कार चालक मुकुल वाहन चला रहा था। जिंदबाबा मजार के पास कार अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दीपक, पवित्रा और तपिंद्र को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।