फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पदक जीतकर छात्राओं ने जीआईसी का नाम किया रोशन

विज्ञापन
स्कूल स्टाफ के साथ विजेता छात्राएं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने चार स्वर्ण, एक रजत सहित दो कांस्य पदक जीतकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंची टीम को विद्यालय स्टाफ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल प्रतियोगिता तीन वर्ग में लखनऊ में हुई। इसमें कॉलेज की सात छात्राओं ने चार स्वर्ण एक रजत एवं दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में अलीजा खान, अन्नया, शिफा परवीन एवं नेहा ने स्वर्ण एवं नेहा यादव ने रजत और अनुष्का प्रजापति व दिपांशी प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। कॉलेज पहुंची विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक आबिदा फिरदौस एवं स्टाफ ने हौसलाफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें