फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन युवक जख्मी

विज्ञापन
इसी बस से हुआ हादसा।
विज्ञापन
सिसैया-ईसानगर मार्ग पर मक्कापुरवा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने निजी बस थाने में खड़ी करवाई
बिना हेलमेट एक बाइक से ईसानगर से घर लौट रहे थे चारों
ईसानगर। थाना क्षेत्र के कस्बा ईसानगर से कुछ दूर ईसानगर-सिसैया रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर निजी सवारी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घायलों में एक की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने निजी बस को थाने में खड़ा करवाया है।
बृहस्पतिवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के चमारनपुरवा गांव निवासी 23 वर्षीय काशीराम पुत्र प्यारेलाल, 24 वर्षीय अवधेश पुत्र शंभू, 12 वर्षीय अतुल पुत्र बेचेलाल और 24 वर्षीय दामोदर पुत्र बांकेलाल बाइक पर सवार होकर ईसानगर किसी काम से गए थे। घर लौटते समय दोपहर करीब एक बजे सिसैया-ईसानगर मार्ग पर ईसानगर से कुछ ही दूरी पर मक्कापुरवा गांव के निकट बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चारों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 वर्षीय काशीराम की रास्ते में जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य का इलाज जारी है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस द्वारा बस को अपने कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश जारी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें