फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ के पहुंचते ही भाग गए दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, आवेदकों से जानी परेशानी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल के आरटीओ एके त्रिवेदी ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसकी भनक लगते ही लाइसेंस बनवाने के लिए सक्रिय दलाल भाग गए। लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में मौजूद आवेदकों से आरटीओ ने फीस आदि के बारे में पूछताछ की, जिसमें कुछ आवेदकों ने बाहर बैठने वाले दलालों द्वारा अधिक पैसा वसूले जाने की शिकायत भी की।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे किनारे पहाड़ापुर गांव स्थित एआरटीओ कार्यालय में दोपहर बाद आरटीओ एके त्रिवेदी पहुंचे तो वहां कर्मचारियों में खलबली मच गई। पहले उन्होंने एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार के कक्ष में जाकर लाइसेंस प्रक्रिया के बारे में पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस बनवाने के लिए आए आवेदकों से भी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने लाइसेंस फीस आदि के बारे में सवाल किए। इस पर कुछ आवेदकों ने बताया कि कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलालों द्वारा लाइसेंस फीस के नाम पर दोगुने से अधिक दाम वसूले जाते हैं। इस पर आरटीओ ने दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एआरटीओ को दिए। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि रूटीन निरीक्षण था, जिसमें उन्होंने कामकाज की समीक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें