फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
heat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से सुबह शाम भी नहीं सूखा पसीना
विज्ञापन

दिनभर कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से जिले के लोग बिलबिला उठे। आसमान साफ होने के कारण सुबह से तेज और चमकीली धूप निकली। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। एक तो तेज धूप ऊपर से उमस भरी गर्मी के चलते दिन भर लोग पसीने से तर बतर रहे। 
बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। अधिकतम तापमान तो यहां 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन न्यूनतम तापमान आज सबसे ज्यादा होने के कारण सुबह शाम भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में लोग धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा और दास्ताना आदि का सहारा लेते दिखे। इसके बावजूद इसके तेज धूप ने लोगों की चमड़ी को झुलसा कर रख दिया। बच्चे दोपहर के समय स्कूल से लौटते समय बेहाल हो उठे। परेशान हाल लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें