फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन दिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने बुधवार को डीएम को संबोधित अपनी छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि मांगे पूरी न होने पर राजस्व संग्रह अमीन संघ वसूली ठप कर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।
ज्ञापन में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने कहा कि राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन संवर्ग के सदस्य दिन रात कठिन मेहनत कर राजस्व वसूली करते हैं। अमीन अपनी न्यायोचित मांगे पूरी न होने से आहत हैं और आंदोलन के लिए विवश हैं। राजस्व अमीनों ने जब 2014 में जब प्रदेश व्यापी आंदोलन किया था, तब राजस्व परिषद ने आश्वासन देकर उनका आंदोलन स्थगित करा दिया था। इस बीच उनकी मांगे तो पूरी नहीं हुईं बल्कि पूरे प्रदेश में संग्रह अमीनों का उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन ने मांग की है कि सामयिक के रूप में की गई सेवाओं को जोड़कर पेंशन आदि का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपया किया जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पहले की तरह नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। संवर्ग का पदनाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। वसूली मानक अमीन के पास उपलब्ध मांग के आधार पर निर्धारित किया जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगे पूरी ने होने पर 26 जुलाई को वे धरना प्रदर्शन करेंगे। 
ज्ञापन देने वाले लोगों में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला मंत्री सुधीर कुमार, राकेश श्रीवास्तव, चंद्र शेखर, रूपेश श्रीवास्तव, गया प्रसाद, भारत प्रसाद, मनोज वर्मा, राजीव मोहन मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, देशराज, सतगुरुदयाल आदि शामिल रहे।

यात्रा भत्ता की जगह मिले मोबाइक भत्ता
संग्रह अमीनों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
धौरहरा खीरी।  तहसील संग्रह अमीन संघ के बैनर तले अध्यक्ष सर्वेश त्रिवेदी, मंत्री अनिल की अगुवाई में संग्रह अमीनों ने छह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम धौरहरा ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। संग्रह अमीनों ने मांग की कि संग्रह अमीन पदनाम बदलकर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। प्रमोशन नायब तहसीलदार के पद पर किया जाए। ग्रेड वेतन 2800 किया जाए, सामयिक सेवाओं को जोड़ कर पेंशन का लाभ दिया जाए। यात्राभत्ता की जगह मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाए। वसूली मानक उपलब्ध मांग के आधार पर निश्चित की जाए। संग्रह अमीनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 25 जुलाई को तहसील और 13 अगस्त को जीपीओ पार्क लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो धरने के बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
इस मौके पर सलीम, नसीम अहमद, रमेश वर्मा, रमेश गौतम आदि संग्रह अमीन मौजूद  रहे।

संग्रह अमीनों ने सौंपा छह सूत्री ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी समस्याओं का छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि संग्रह अमीन दिनरात कठिन परिश्रम कर ग्रामीण अंचलों में राजस्व वसूल कर राजकोष में जमा करते हैं। वर्ष 2014 से लंबित उनकी मांगों की पूर्ति न होने से वे आहत हैं। संघ के मंत्री बाबूराम चौधरी का कहना है कि राजस्व परिषद अध्यक्ष के कहने पर आंदोलन स्थगित किया गया था, तब आश्वासन मिला था कि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण होगा।
अमीनों ने सेवानिवृत्त पेंशन का लाभ पाने, ग्रेड 2000 से बढ़ाकर 2800 रुपया करने, पदोन्नति व्यवस्था नायब तहसीलदार पद पर बहाल करने, संवर्ग का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने, बाइक भत्ता दिए जाने की मांग जोड़ी है।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक वर्मा, हनीफ सिद्दीकी, बाबूराम चौधरी, प्रवीण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अजय सक्सेना, नीजर कुमार, राममूर्ति, वसीम अहमद, राकेश कुमार सहित तमाम अमीन मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें