गोला-सिकंद्राबाद मार्ग पर हुआ बोलेरो से की टक्कर से हुआ हादसा
दो घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
गोला-सिकंद्राबाद मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र के बेलहरी गांव के निकट बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आई एक अन्य बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक में घुसने से बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार को हालत गंभीर होने पर लखनू रेफर कर दिया।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलाबोझी निवासी वीरेंद्र कुमार अपने साथी गांव निवासी संजय कुमार के साथ बाइक से गोला गोकर्णनाथ एक शादी समारोह में गए थे। शनिवार की आधी रात वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। गोला-सिकंद्राबाद के बेलाबोझी के पास बोलेरो और बाइक मेें आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक वीरेंद्र कुमार और संजय कुमार घायल हो गया। इसी बीच पीछे से आए गांव के बृजेश कुमार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक से जा टकराई, जिससे बृजेश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गोला सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय कुमार की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।
डनलप से कुचलकर वृद्ध की मौत
निघासन। गांव बरोठा में शौच जा रहे वृद्ध के ऊपर डनलप का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने डनलप को कब्जे में लेकर चालक चालक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी 70 वर्षीय बाबू गिरि रविवार दोपहर खेतों की तरफ शौच को गए थे। गांव का ही दीनदयाल अपने खेतों से काम करके डनलप लेकर वापस आ रहा था। अचानक बैलों के बिदक जाने से बाबू गिरि डनलप की चपेट में आ गए और उनकी डनलप से कुचलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डनलप को कब्जे में लेकर चालक दीनदयाल को हिरासत में लिया हैं।