फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक  ने भी अस्पताल में दम तोड़ा 

Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर/भीखमपुर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीखमपुर नहर के पास शुक्रवार को हुई थी दुर्घटना 
विज्ञापन

साढू के मासूम बेटे की भी हुई थी मौत
नहर पुल के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से घायल हुए थाना मितौली के गांव भगतपुर निवासी युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को थाना हैदराबाद के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा अपने साढू माधव के साथ अलग-अलग साइकिलों से रिश्तादारी से वापस लौट रहे थे। साढू की साइकिल पर विनोद का पांच वर्षीय पुत्र विनीत कुमार भी बैठा था। नहर पुल के पास कार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी थी, जिसमें विनीत कुमार की मौत हो गई थी, जबकि माधव(30) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई। दो मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें