फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से केले की फसल चौपट

विज्ञापन
तेज आंधी में बर्बाद हुए केले की फसल।
विज्ञापन
बांकेगंज। रविवार को आई तेज आंधी और उसके बाद चली तेज हवा के साथ बारिश से केले की फसल को भारी क्षति पहुंची है। किसानों के खेतों में तैयार खड़ी केले की फसल गिरकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद अचानक आई तेज आंधी ने किसानों के खेतों में तैयार खड़ी केले की फसल को उखाड़ कर जमींदोज कर दिया। इसके बाद तेज हवा के साथ जो बारिश शुरू हुई उससे बची-खुची केले की फसल भी गिरकर नष्ट हो गई। कड़ी मेहनत और भारी लागत से तैयार की गई फसल तबाह होने से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। क्षेत्रीय किसान अरुण कुमार मिश्रा, यदुनंदन सिंह पुजारी, इंदल सिंह, भौतेंद्र सिंह आदि ने दैवी आपदा से नष्ट हुई केले फसल का मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। उनका कहना है कि बाढ़, सूखा या अतिवृष्टि से गेहूं, धान आदि की फसल नष्ट होने पर सरकार मुआवजा देती है, ऐसी स्थिति में केले की फसल का मुआवजा भी सरकार को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें