फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख, समृद्घि और वैभव पर्व पर ऑटो सेक्टर हुआ मालामाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
दो और चार पहिया वाहन कारोबार 100 करोड़ पर, 3200 दो और 350 चार पहिया बिके वाहन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना काल से अंधेरे में डूबा ऑटोमोबाइल सेक्टर दिवाली पर खूब जगमगाया। जनपद में धनतरेस और दिवाली पर दो और चार पहिया वाहन कारोबार 100 करोड़ के पार हो गया। दीपोत्सव त्योहार के दो दिन में ऑटो सेक्टर ने करीब 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इससे डीलर्स को व्यापार और परिवहन विभाग को राजस्व में बढ़ोतरी मिली है।
पिछले दो साल से मंदी की मार से बेहाल दो और चार पहिया वाहन कारोबार को इस दिवाली अच्छी गति मिली है। पांच दिवसीय त्योहार में धनतरेस और दिवाली के दिन ऑटो बाजार पर जमकर धन वर्षा हुई है। इन दोनों में जिले में भर में करीब 3200 दो पहिया, 350 चार पहिया, 100 ट्रैक्टर सहित करीब 50 इलेक्ट्रिक बाइकों की बिक्री हुई है। इससे दो और चार पहिया वाहन कारोबार 100 करोड़ का आंकड़ा पार गया।
विज्ञापन

निघासन में ऑटो कारोबार रहा मंदा
निघासन। महंगाई के चलते इस बार कस्बा क्षेत्र में बजाज की गाड़ियां सौ का भी आंकड़ा पार नहीं कर सकी। टीवीएस की 12 गाड़ियां बिकी हैं। प्रोपराइटर टिल्लू ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री आधी रही है। बजाज के प्रोपराइटर रामकिशोर ने बताया कि 60 गाड़ियों की बिक्री हुई है। बंहनपुर में हीरो एजेंसी पर 15 गाड़ियां बिकीं, जबकि कस्बे की बजाज एजेंसी पर 28 गाड़ियां बिकीं।
गोला में छह करोड़ का हुआ ऑटो कारोबार
गोला गोकर्णनाथ। धनतरेस और दिवाली पर हुई खरीदारी से नगर का ऑटो व्यापार छह करोड़ का आंकड़ा पार गया। त्योहार पर 850 से अधिक दो पहिया बाइकें बिकीं। श्री नारायन ऑटो प्रोपराइटर विनय गुप्ता रिंकू बताते हैं कि गोला, सिकंदराबाद सहित नौ शोरूम से करीब 700 बाइकें बिकीं। इससे करीब छह करोड़ का कारोबार हुआ। एसबी होंडा प्रोपराइटर संजय बंसल बताते हैं कि 60 बाइकों की बिक्री से 50 लाख, ध्रुव मोटर्स टीवीएस शोरूम पर 65 बाइकों की बिक्री से करीब 50 लाख, गौरव ऑटो सर्विस के अवध किशोर अवस्थी ने बताया कि 35 बाइकों से करीब 15 लाख का व्यापार हुआ है।
मितौली में नहीं मिली ऑटो कारोबार को गति
मितौली। दिवाली के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र में ऑटो कारोबार की गति बेहद धीमी रही। इससे ऑटो व्यापारी बेहद मायूस रहे। हीरो सब डीलर के मुन्ना लाल सोनी ने बताया कि इस बार गाड़ियों की बिक्री कम हुई है। पिछले साल धनतेरस पर करीब 70 गाड़ियां बिकी थी, लेकिन इस बार सिर्फ 39 ही बिकीं। टीवीएस शोरूम मालिक अमित शुक्ला ने बताया की पिछले साल धनतेरस और दीपावली पर 11 गाड़ियों बिकी थीं। मगर, इस बार मात्र तीन ही बिकीं। होंडा शोरूम मालिक एसपी सिंह ने बताया कि पिछली धनतेरस पर 12, जबकि इस बार मात्र छह ही बिकीं।

धनतेरस से लेकर दिवाली पर करीब 2500 दो पहिया और 300 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। सभी वाहनों की बिक्री की बात की जाए तो करीब 3200 दो पहिया वाहन और 350 चार वाहनों की बिक्री हुई है। इससे जिले का कारोबार करीब 100 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
- देशदीपक अग्रवाल, डीलर होरो मूसाराम इंटरप्राइजेज

दिवाली पर धंधा रहा मंदा, परेशान रहे डीलर
पलियाकलां। क्षेत्र में बीते दिनों आने वाली शारदा नदी की बाढ़ ने पलिया इलाके के आटो डीलर्स कारोबार पर खासा असर डाला है। पहले दो साल कोरोना की मार और इस बार बाढ़ की त्रासदी के बाद कारोबार पर असर पड़ा है और धंधा भी काफी मंदा रहा है, जिसके कारण आटो डीलर्स परेशान हैं। पलिया इलाके के कारोबारियों का कहना है कि दो साल तो कोरोना काल में खासे बेकार निकले, लेकिन इस बार उम्मीद थी कि दीपावली का त्योहार बढ़िया जाएगा, लेकिन त्योहार से पहले आने वाली बाढ़ ने उम्मीदों पर पानी फेरा है। कारोबारियों का इस साल का धंधा बाढ़ ने आधा कर दिया है। पिछले साल कोरोना काल के बाद भी इस साल की तुलना में अच्छा खासा मुनाफा हुआ था।

बोले ऑटो कारोबारी
मझगईं के सुमित्रा आटो सेल्स के प्रोपराइटर अरुण पांडेय ने बताया कि कोरोना काल के बाद धंधा काफी बढ़ने के आसार इस दीपावली पर दिखाई दे रहे थे, लेकिन बाढ़ से धंधा काफी मंदा रहा। पिछले साल कोरोना काल होने के बाद भी दीपावली के सीजन में 35-40 लाख रुपये की सेल हुई, लेकिन इस बार यह सेल केवल 20 लाख रुपये में सिमट गई।
पलिया के बंसल होंडा के प्रोपराइटर संदीप बंसल ने बताया कि कोरोना काल ने दो साल धंधे में काफी खराब किए थे, लेकिन इस बार आई बाढ़ के कारण खरीददारी पर भी खासा असर पड़ा है। पिछले साल दीपावली के समय 70-80 लाख रुपये की सेल गाड़ियां बेचकर हुई थी, लेकिन इस बार केवल 20-25 लाख रुपये का ही कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

लक्ष्य आटो सेल्स मझगईं के प्रोपराइटर एडवोकेट दिनेश दीक्षित ने बताया कि कोरोना काल की तुलना में इस बार धंधा कुछ हल्का रहा। क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से फसल नुकसान समेत अन्य हानियां हुईं, जिसका साफ असर धंधे पर दिखा। पिछले साल लगभग 45 लाख रूपए की गाड़ियां बेंची थीं लेकिन इस बार त्यौहारी सीजन में केवल 35 लाख रुपये की ही गाड़ियां बिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें