कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पिछले दो महीने से राशन न मिलने से गुस्साए ग्राम पंचायत रामपुर नंबर 18 के ग्रामीणों ने गांव बिजोखर निवासी कोटेदार का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही एसडीएम गोला को शिकायती पत्र भेजकर कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन कर रहे ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर नंबर 18 के गांव तलफीपुर, बिजोखर, बाबागंज, जनकपुर, बांसबेरिया, हेमपुर, नैनपुर, सेखबापुर के कोकिला देवी, पुत्तू लाल, अर्चना देवी, नन्ही देवी, नवनीत कुमार, देवकी देवी, अंजली देवी, रेशमा देवी, रीता देवी आदि कार्ड धारकों का आरोप है कि दिसंबर जनवरी दो महीने कोटे का राशन नहीं मिला। आरोप है कि कोटेदार राशन खत्म होने की बात कहते हैं। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रधान नीरज कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत में कोटे की चार दुकानें हैं लेकिन सबसे ज्यादा अनियमितता यह कोटेदार बरत रहा है जिसकी वितरण प्रणाली से वह संतुष्ट नहीं है। संवाद