विजयी टीम को ट्राफी देते आयोजक।संवाद
निघासन खीरी। ग्राम पंचायत गंगाबेहड़ के रामपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमन इलेवन द्वारिकापुरवा और नौगवां की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इसमें अमन इलेवन ने छह रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में नौगवां की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन इलेवन की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी नौगवां टीम ने भी दमदार शुरुआत की, लेकिन लक्ष्य के करीब पहुंचकर 180 रन पर ही सिमट गई। अमन इलेवन की जीत में ऑल राउंडर राजा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज़ 28 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। संवाद