फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद शनिवार को अनलॉक रहेगा पूरा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के फैसले पर व्यापारियों ने जताई खुशी, दुकानदार बोले- कारोबार को मिलेगी अब गति
विज्ञापन

पहले की तरह अब हफ्ते में छह दिन खुलेंगे बाजार, कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से होगा पालन
लखीमपुर खीरी। तीन मई से लगे कोरोना कर्फ्यू के बाद आज शनिवार को पहली बार बाजार अनलॉक रहेगा। इससे पहले कोरोना कर्फ्यू हटने के बावजूद शनिवार और रविवार की बंदी जारी रहती थी, लेकिन अब हफ्ते में पहले की तरह छह दिन बाजार खुलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
शनिवार को बाजार खुलने से हर वर्ग के दुकानदारों में खुशी की लहर है। सबसे ज्यादा खुशी सड़क किनारे ठेला खोमचा लगाने वालों में है। दो दिन की बंदी से सबसे ज्यादा यही दुकानदार परेशान थे। इनका कहना है कि दो दिन घर में बैठना पड़ता था। पांच दिन में जो कुछ कमा पाते थे वह दो दिन में खर्च हो जाता था। मगर, इस निर्णय से शनिवार को भी कमाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं बड़े कारोबारियों का कहना है कि शनिवार को अनलॉक को लेकर उन्हें खुशी है। अब पहले की तरह बाजार खुलने की सीमा हफ्ते में छह दिन होने से व्यापारियों ने खुशी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां सोमवार को बंदी होती थी, उसी तरह अब कोरोना कर्फ्यू की वजह से सिर्फ रविवार को बाजार बंद रहेगा, जिससे हालात अब पहले जैसे लगने हैं। उम्मीद है कि जल्द ही जिंदगी पहले की तरह सामान्य और पटरी पर लौट आएगी, जिससे व्यापार को गति मिलेगी। हालांकि, उन्होंने अन्य प्रदेशों में केस बढ़ने पर चिंता भी जताई और सभी से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की।
शनिवार को भी बाजार खुलने के निर्णय से बेहद खुशी है। दो दिन घर में बैठना काफी मुश्किल लगता था। सप्ताह में छह दिन बाजार खुलने से कारोबार को गति मिलेगी। - अमित कुमार, नरायन शू पैलेस
दो दिन की बंदी खल रही थी। हम लोग तो रोज कमाकर खाने वालों में हैं। दोनों दिन खाली बैठना पड़ता था। शनिवार को बाजार खुलने से आर्थिक लाभ होगा। - किशन गुप्ता, समोसा विक्रेता
वैसे भी सहालग आदि न होने से काम धंधा प्रभावित था। बाजार में सन्नाटा रहता है। मगर, अब शनिवार को बाजार खुलने से धीरे-धीरे कारोबार पटरी पर लौटने लगेगा। - मोहम्मद आदिल, कॉस्मेटिक दुकानदार
शासन के इस निर्णय से छोटे दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि दो दिन की बंदी से छोटे दुकानदार ज्यादा प्रभावित थे। शनिवार को बाजार खुलने से राहत मिलेगी। - राजू, बिरयानी वाले
योगी सरकार के इस निर्णय से हर दुकानदार लाभान्वित होगा। सप्ताह में छह दिन दुकानें खुलने से व्यापार को गति मिलनी शुरू हो जाएगी। - पवन गुप्ता, किराना व्यापारी
धीरे-धीरे अब सब कुछ सामान्य होने लगा है। ऐसे में शनिवार को बाजार खोलने का निर्णय बिल्कुल सही है। इससे कारोबार भी धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगेगा। - अमित शाहू, शाहू रेडीमेड गारमेंट्स
कारोबारी दृष्टिकोण से सरकार का यह निर्णय बेहद स्वागत योग्य है। इससे बेपटरी कारोबार फिर से पटरी पर लौटने लगेगा, जिसका दुकानदारों को फायदा होगा। - रवि जैन, जैन साड़ी स्टोर
शनिवार को बाजार खुलने का लाभ छोटे से लेकर बड़े दुकानदारों को होगा। कोरोना काल की मार से बेहाल कारोबार को फिर से गति मिलने लगेगी। - अनिल गुप्ता, हरिनाम ज्वैलर्स
विज्ञापन

सिर्फ बाजार के लिए दो दिन की बंदी थी। मगर, सड़कों पर दोनों दिन भीड़ भाड़ बनी रहती थी। शनिवार को अनलॉक का निर्णय सही है। बस सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। - प्रियंका साहनी, शिवम फैशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें