फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कुर्क की दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
विज्ञापन
गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद तीन पर सरकार का शिकंजा, दो दिन चली कार्रवाई
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद तीन लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनकी दो करोड़ 31 लाख 95 हजार की संपत्ति कुर्क की है। दो दिनी प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे के साथ पीएसी, पुलिस बल के जवानों साथ लेकर गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कैथौला निवासी पवन वर्मा, कुम्हारन टोला निवासी हर्ष अवस्थी और सुरेंद्र वर्मा के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने पवन वर्मा की गांव कैथौला में एक प्लाट, तीन दुकानें, एक आहाता सहित एक करोड़ 63 लाख 25 हजार की संपत्ति, हर्ष अवस्थी की अमन डेयरी के अमन देरी के नाम से प्लाट, टीन दुकानों का सामान, सीमेंट भरी 410 बोरी सहित 13 लाख 55 हजार की संपत्ति, सुरेंद्र वर्मा की बांकेगंज रोड नया गांव गुड़ कोल्हू, धर्मकांटा और एक बाइक सहित सहित 50 लाख 15 हजार की संपत्ति कुर्क की। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम और शासन को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें