फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के समय ईवीएम का वीडियो वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग शिकायत करने की तैयारी में
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है, लेकिन पुलिस-प्रशासन के तमाम इंतजामों को धता बताते हुए कुछ मतदाताओं ने ईवीएम से वोट डालते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल किया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इस मामले में कार्रवाई के लिए शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि मतदान कक्ष में मतदाताओं को मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध था। इसका अनुपालन कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर निर्देश भी जारी किए गए थे। बावजूद इसके कुछ लोगों ने मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाकर अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया ऐसी जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा कृत्य अनुचित है। यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित मतदाता और मतदान कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें