फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बूथों पर सबसे कम, ग्रामीण क्षेत्रों में बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा के सेहरूआ में सबसे अधिक 90.71 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

शहर के बूथ नंबर 241 पर सबसे कम 36.61 प्रतिशत मतदान हुआ
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान के बाद बूथवार पड़े मतों का प्रतिशत सामने आने लगा है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर सबसे अधिक 90.71 प्रतिशत तक मतदान हुआ है, लेकिन शहरी क्षेत्र के बूथों पर सबसे कम 36.61 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। सदर विधानसभा के आंकड़े कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। खासकर हिंदू बाहुल्य बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा है। वहीं मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर मतदान प्रतिशत अधिक रहा है।
जनपद में डीएम की अगुवाई में मतदान से कई दिन पहले ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया गया, जिसमें शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने भरपूर सहयोग भी किया था। सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों की आबादी वाले शहरी क्षेत्र में इस अभियान का असर नजर नहीं आया, क्योंकि अधिकांश बूथों पर 36 से 40 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ है। इससे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की भी चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि कम वोटों के अंतर से जीत-हार होने में शहरी क्षेत्र के वोटरों की कमी जरूर खलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत की आहुति देने की जरूर जागरूकता देखने को मिली है, जिससे कई बूथों पर 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। इससे जाहिर है कि प्रदेश में अपनी मनपसंद सरकार बनाने के लिए ग्रामीणों से सबसे अधिक उत्साह रहा। जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला या मिल रहा है, उन्होंने जरूर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तो वहीं शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति डालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। सूत्रों की माने तो धनाड्य माने जाने वाले परिवारों ने मतदान करने में रुचि नहीं ली, जिससे शहरी बूथों पर मतदान प्रतिशत काफी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक मतदान वाले 10 बूथ (सदर विधानसभा)
बूथ का नाम कुल वोटर मतदान प्रतिशत
1. यूपीएस सेहरूआ 1206 90.71
2. पीएस पकरिया 1000 89.70
3. पीएस रूखिया 846 89.01
4. संविलियन पन्योरा 786 87.15
5. यूपीएस गोपालापुर 653 86.83
6. पीएस सांवलसिंह पुरवा 329 86.63
7. पीएस पटेहरा 773 86.16
8. यूपीएस चांदामऊ 893 85.55
9. पीएस पड़री मोहन 915 85.46
10. पीएस रायपुर 909 85.37
सबसे कम मतदान वाले 10 बूथ (सदर विधानसभा)
1. रामस्वरूप रामप्रसाद शिक्षा संस्थान 1027 36.61
2. पीके इंटर कालेज पूर्वी भाग 946 40.38
3. डीएस इंटर कालेज रूम नंबर 6 1161 41.52
4. यूपीएस भुईफोरवानाथ 863 41.83
5. केपीएस छाउछ 985 42.13
6. खुशवक्तराय बालिका कालेज 823 42.65
7. स्वामी श्याम प्रकाश कालेज 868 42.97
8. यूपीएस भुईफोरवानाथ संविलियन 878 43.39
9. डीएस इंटर कालेज रूम नंबर 5 987 43.67
10.गुरुनानक इंटर कालेज रूम नंबर 1 996 44.08
सदर विधानसभा में कुल 65.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें शहरी क्षेत्र के बूथों पर मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है, जिसमें न्यूनतम 36 प्रतिशत रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ पोलिंग बूथ पर 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं ने थोड़ा जोर लगाया होता, तो मतदान प्रतिशत की तस्वीर कुछ और ही होती।
- राजेश कुमार, निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें