गिरफ्तार घायल बदमाश। स्रोत :पुलिस
- फोटो : महंगाई के विरोध में मुख्यालय पर पदयात्रा निकालते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं
उचौलिया (खीरी)। सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गांव सरैंया मजरा इब्राहिमपुर के पास युवक से हुई लूट की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नेवादा सोनबरसा निवासी विशाल सिंह के साथ 12 जून को उचौलिया थाना क्षेत्र में सरैंया पुल मजरा इब्राहिमपुर के पास लूट हुई थी। दो बदमाश तमंचे के बल पर उसका मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और हेलमेट लूट ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
सोमवार तड़के उचौलिया क्षेत्र में दो बदमाशों के होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव सैंडा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश अरुणेश दीक्षित के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश सुनीत दीक्षित भाग गया। घायल बदमाश को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये, एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तड़के 3:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अरुणेश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।