फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच बीडीओ को नोटिस, नियम विरुद्ध खर्च का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पांच ब्लाॅकों में तैनात पांच बीडीओ को नियम विरुद्ध धनराशि खर्च करने को लेकर सीडीओ ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि जांच के बाद पांचों के खिलाफ कार्रवाई तय है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मनरेगा में सामग्री के भुगतान को लेकर बजट दिया जाता है। बजट का 14 प्रतिशत ही भुगतान सामग्री पर खर्च करना होता है। जिले के पांच ब्लॉकों मोहम्मदी, मितौली, निघासन, लखीमपुर व बिजुआ ब्लॉक ने इस लिमिट से ज्यादा का भुगतान कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में भुगतान करने पर पाबंदी लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें