फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराई कार, पूर्व प्रधान घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर-सीतापुर फोर लेन पर रॉन्ग साइड से आ रही एक कार डीसीएम से टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम डिम्हौरा निवासी पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा (35) पुत्र बाबूराम वर्मा सुबह करीब 7:30 बजे लखीमपुर की ओर से रॉन्ग साइड से आ रहे थे। जैसे ही वह चिमनी-डिम्हौरा गांव के पास पहुंचे, तभी सीतापुर की ओर से लखीमपुर आ रही एक डीएसीएम से उनकी कार टकरा गई, जिससे उनकी कार का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पूर्व प्रधान राजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने डीसीएम को चालक समेत पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर पहुंचे घायल के भाई कुलदीप वर्मा ने डीसीएम चालक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में घायल भाई व डीसीएम चालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां भाई को भर्ती कराने के बाद चालक को लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वहीं डीसीएम चालक तिलक सिंह पुत्र दिनेश सिंह जिला कन्नौज ने आरोप लगाया कि घायल प्रधान के भाई ने उसे जमकर मारा-पीट और डीसीएम में भाड़े के रखे 35 हजार रुपये व एक मोबाइल भी उठा ले गया। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें