फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर नानपारा (बहराइच) के निकट कुर्मिनपुरवा बाईपास पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिवार वालों के मुताबिक चालक हेलमेट लगाए था। दोनों प्लांटेशन के लिए पौधे खरीदने बाइक से नानपारा जा रहे थे। घायल को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव रुद्रपुर से पौधों का ऑर्डर देने बाइक से नानपारा जा रहे अरुण कुमार (30) पुत्र सोबरन लाल और छोटे लाल (25) पुत्र बेचेलाल रविवार को नानपारा (बहराइच) जा रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक कुर्मिनपुरवा बाईपास के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर घिसटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती और घायलों को अस्पताल ले जाती। इससे पहले ही अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार वालों को देकर घायल छोटेलाल को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। नानपारा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें