फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झाड़फूंक के बहाने युवती का शारीरिक शोषण, हिरासत में कथित तांत्रिक

Sun, 17 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। कस्बे में रहने वाली पंजाब की एक युवती ने कथित तांत्रिक पर झाड़-फूंक के बहाने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरटीजीएस के माध्यम से लाखों रुपये की ट्रांसफर कराकर ठगी की भी बात कही गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। तरन तारन (पंजाब) निवासी युवती ने सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी रवींद्र जैन झाड़-फूंक का काम करता है। इसी बहाने से उसकी पहचान आरोपी से हुई और आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया। आरोप है कि रवींद्र ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर सिंगाही बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी मां के खाते से करीब तेरह लाख पच्चीस हजार रुपये आरटीजीएस कराए। इसके अलावा बीमारी और अन्य बहानों से पांच लाख रुपये और ठग लिए। पीड़िता का कहना है कि रकम हड़पने के बाद आरोपी भाग गया। ठगी के बाद रुपये न बचने पर उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई।
युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के भाई जिनेंद्र जैन और भतीजे ऋषभ जैन घर का सामान उठाने पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने उससे मारपीट की। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी रवींद्र जैन को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें