नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन को संबोधित करते गायत्री परिवार के अनुराग मौर्य। स्रोत- गायत्री परिव
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार गोला शाखा की ओर से पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में नारी उत्कर्ष महिला सम्मेलन हुआ। इसमें जिला समन्वयक रामखेलावन निषाद ने दिसंबर में लखीमपुर में आयोजित होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह की जानकारी दी। शिविर में भागीदारी के लिए महिलाओं के पंजीकरण किए गए। गायत्री परिवार की गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर उत्तर प्रदेश में एक करोड़ देव परिवार निर्मित करने के अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल गोला की प्रतिनिधि सुनीता सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 156 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला सह समन्वयक सुरेश कुमार वर्मा, अजय वर्मा, सुशील गुप्ता, गायत्री परिजन मैकूलाल वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, सौरभ सिंह मौजूद रहे। संवाद