फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला यात्री का ट्रेन में छूटा बैग मिला

Wed, 06 Aug 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे सुरक्षा बल और साइबर सेल की मदद से एक महिला यात्री का ट्रेन में छूटा बैग सुरक्षित मिल गया। बैग में मोबाइल फोन, जेवरात सहित 50 हजार रुपये का सामान था।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को ग्राम कुर्रैय्या थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत निवासी हिना पत्नी साकिर शाम पांच बजे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह गाड़ी संख्या 55361 में पीलीभीत से सवार हुई थीं। वे कुरौया में उतर गईं, लेकिन अपना बैग ट्रेन में ही भूल गईं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने यहां पहुंच चुकी ट्रेन में बैग की तलाश करवाई। सभी ने ट्रेन में बैग मिलने से इन्कार किया।
उन्होंने साइबर सेल की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की तो प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेलवे चिकित्सालय के सामने एक बुजुर्ग के पास उक्त बैग मिला। बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें बैग ट्रेन में मिला था और वह बैग के स्वामी को प्लेटफॉर्म पर खोज रहे हैं। हिना के सामने बैग के सामान की जांच की गई तो उसमें एक जोड़ी सोने के कुंडल, मोबाइल फोन, चांदी की एक अंगूठी, दो जोड़ी बिछिया और नकद 860 रुपये मिले। इसके बाद बैग को हिना के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें