फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर बढ़ रहीं हिंसा : कृष्णा अधिकारी

Wed, 06 Aug 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देती अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएसन (ऐपवा) के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। खुद सरकारी आंकड़े इसके गवाही दे रहे हैं। जिला सचिव तपेश्वरी ने कहा कि आशा बहनों की सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई हम लड़ेंगे, उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करना होगा। सहसचिव माला सिंह ने कहा कि 27000 स्कूलों का विलय करने का सरकार का फैसला सिर्फ गरीब मजदूरों के ही खिलाफ नहीं, बल्कि महिला विरोधी है, क्योंकि दूर के स्कूलों में छोटी बच्चियां नहीं जा सकती हैं। इस मौके पर ऐपवा नेता अनीता निसाद , लीसा भारती, माधुरी मौर्या, महेशिया आदि ने महिलाओं को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें