फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धान से भरा ट्रक दुकान में टकराया, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव सिसौरा निकूम में दुकान और मकान में धान भरा ट्रक टकराने से तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक ट्रक धान भरकर पुवायां की ओर जा रहा था। सिसौरा निकूम में दुकान के पास गांव के 34 वर्षीय प्रिंस मिश्र और 25 वर्षीय सुधीर मिश्र खड़े थे। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर मनोज मिश्र की दुकान और मकान में घुस गया। हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस मिश्र को शाहजहांपुर रेफर कर दिया।
घायल सुधीर मिश्र ने बताया कि हम लोग दुकान के पास खड़े थे। सामने से ट्रक आता देख दुकान में घुस गए। ट्रक टकराने से दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें