सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के ग्राम बढ़रिया में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति दोबारा खंडित करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बढ़रिया में रविवार की रात डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोगों ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस आठ दिन पूर्व हुई घटना के बाद लापरवाही न करती तो शायद दोबारा घटना नहीं होती।
सीओ /थाना प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि घटना में बुधवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान अमरपाल, अरुण, विजय गौतम, रमेश गौतम और अनुज कुमार को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान भेजा। 20 अन्य लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। घटना के तीसरे दिन बुधवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।