फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई  गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता दल ने निकाली प्रभात फेरी, सुभाष पार्क में हुआ भंडारा
विज्ञापन

 नेताजी सुुभाष चंद्र बोस की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। सामाजिक संगठनों ने गोष्ठी करके उनके बलिदान को याद किया। वहीं स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने सोमवार को कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। नगर मंत्री शिवांश तिवारी ने मौजूद लोगों को नेताजी के जीवन परिचय के बारे में बताया और उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। साथ ही देश को आजादी दिलाने के लिए नेताजी द्वारा दिए गए नारा ‘तुम मुझे खून मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ के बारे में बताया। जयंती में जिला प्रमुख अपूर्व मिश्रा, अमन पांड्यिा, आकाश तिवारी, शिवम वर्मा, शशांक तिवारी, वैभव पांडे मौजूद रहे। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता भारत दल ने जयंती के मौके पर चूना मंडी स्थित आजाद हिंद फौज के कार्यालय पर फौज का झंडा फहराकर सलामी दी। इसके बाद दल के लोगों ने सुभाष पार्क से प्रभात फेरी निकाली और दोपहर बाद भंडार हुआ। 
विलोबी पुस्तकालय के पाठक संघ ने भी सुभाष जयंती मनाई। इस मौके पर विद्यासागर सुभाषवादी, उमाकांत त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्रा, दिलीप गुप्ता, नीलकमल वर्मा, अनुभव धवन, हरिनाम सुंदर त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। पलिया मांटेसरी स्कूल में मनाया गया। पलिया मांटेसरी स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्या रत्ना बाजपेई ने जानकारियां दीं। देवी सहाय वाजपेई ने दोनों चित्रों पर माल्यार्पण किया। 
रजागंज। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज करनपुर में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, साहबदीन वर्मा, देवीदयाल वर्मा ने बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
मोहम्मदी। टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में छात्रा प्रियंका दीक्षित ने भाषण तथा जागृति रस्तोगी, मरियम खान, शिवांगी जोशी, फारिया खान ने गीत प्रस्तुत किए। शिक्षक बीसी चौबे ने नेताजी के भावपूर्ण संस्मरण तथा हरीशंकर शुक्ल ने गीत प्रस्तुत किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। 
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी स्थित मां शारदे विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि कृषक समाज विद्या मंदिर मरौरी जप्ती के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्प मालाएं चढ़ाकर दीप जलाया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मोहल्ला तीर्थ स्थित ब्राइटलैंड एकेडमी में प्रबंधक जसवीर कौर, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, नवोदय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य देवेश कुमार, लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि ग्राम कपरहा के पूर्व प्रधान राजेश शुक्ल, प्रधानाचार्य विमलेश मिश्र ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां पियूष गुप्ता, सचिन गुप्ता, विशेष तिवारी प्रथम, रूपेश राज, नेहा तिवारी, फरीद अहमद द्वितीय, नीतू गुप्ता, सनी कुमार और अमन वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जीवनलाल कमला देवी महाविद्यालय में विचार गोष्ठी हुई। 
विज्ञापन

मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य अनीता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यापक राजेंद्र  प्रकाश मिश्र रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें