फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा

विज्ञापन
तिकुनिया चौगुरुजी गांव में ग्रामीणों को विकास की जानकारी देती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा चौगुर्जी में मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम ने मोहाना नदी पर चार किलोमीटर का पुल बनवाने की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गए ग्रामीणों ने बताया कि मोहाना नदी के जरिये चौगुर्जी से तिकुनिया अस्पताल, निघासन और लखीमपुर जाने में दिक्कत होती है। पांच किलोमीटर का रास्ता नाव तथा स्टीमर से तय करना पड़ता है। मरीजों को बमुश्किल जिला अस्पताल पहुंचाया जाता है।
इसपर डीएम ने मोहाना नदी पर पुल के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुल नहीं होने के कारण होने वाली समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने पुल का प्रस्ताव मांगा है। इससे पहले सुविधा के लिए वहां पैंटून पुल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम चौपाल में विधायक शशांक वर्मा, एसपी संकल्प शर्मा ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव चौगुर्जी की प्रधान दीपा देवी, एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार मुकेश वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल यादव, सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, अवर अभियंता आरके नागर, एसडीआई धर्मेश यादव, रेंजर भूपेंद्र सिंह, वीडियो जयेश सिंह और सहायक विकास अधिकारी आसिफ खान मौजूद रहे।


महिलाओं को बांटी किट
चौगुर्जी बाढ़ग्रस्त इलाका है इसलिए गांव की महिलाओं को बाढ़ से राहत व बचाव की एक-एक किट दी गई। किट में छाता, टॉर्च, दवा, मच्छरदानी और थर्मस आदि सामान शामिल हैं।

तिकुनिया चौगुरुजी गांव में ग्रामीणों को विकास की जानकारी देती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें