फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर विद्युत निगम ने सात दिन सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के चलते यह कटौती रोस्टर जारी किया गया है। प्रस्तावित मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार बुधवार को मोहल्ला हाथीपुर, मिश्राना, महेवागंज ब्रिज से महेवागंज चौराहा तक और राजगढ़, 15 मई को मोहल्ला रानीगंज, बहादुरनगर, अरोड़ा पेट्रोल पंप से मझरा फार्म तक और रामनगर, 16 को मोहल्ला संकटा देवी, कोतवाली सदर, बेहजम रोड़ से शिव काॅलोनी तक, महेवागंज से ज्ञानपुर तक और सुंदरपुरम, 17 को मोहल्ला पंजाबी काॅलोनी, मूसाराम शोरूम से अंदेशनगर, हाथीपुर तक, 18 को राजगढ़, बक्सा मार्केट, कृष्णा टाकीज, बहादुरनगर, बेहजम रोड से शिवकाॅलोनी तक, महेवागंज से ज्ञानपुर तक, 19 को मोहल्ला हाथीपुर, उस्मानी काॅलेज से अरोड़ा पेट्रोल पंप तक और 20 मई को मोहल्ला सुंदरपुरम, रानीगंज, बक्सा मार्केट, बहादुरनगर, महेवागंज से ज्ञानपुर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्था कर लें, ताकि कटौती के दौरान ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें