खीरी टाउन (नेटवर्क)। खीरी रेलवे स्टेशन पर लाइन पार करते समय मुहल्ला बुखारीटोला निवासी कमरूद्दीन (55) की 52248 पेसेंजर ट्र्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
कमरुद्दीन अपने भतीजे के साथ मथना मेला देखने घर से निकले थे। स्टेशन पहुंच वह ट्रेन से जाने के लिए रेलवे लाइन पार करने लगे कि इसी बीच सामने से ट्रेन आ गई। ट्रेन के आगे जाल लगा होने से वह जाल में फंस गए तथा दूर तक घिसटते चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।