फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या पर निकली पथ संचलन

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल जयंती की पूर्व संध्या पर निकली पथ संचलन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कल सोमवार को है। इसकी पूर्व संध्या पर विद्या भारती से संबंध शहर के सात विद्यालय की ओर से शहर में पथ संचलन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिंदी व अंग्रेजी माध्यम सहित सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, डॉ. हेड़गेवार शिशु मंदिर, महिर्ष विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं रविवार की शाम को नसीरूद्दीन मौजी मैदान में इकठ्ठा हुए। वहां से दो पथ संचलन यात्राएं निकाली गईं, जिन्हें जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई व खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक यात्रा सदर चौराहे से अस्पताल रोड और वहां से लोहिया भवन होते हुए दूूसरी यात्रा नौरंगाबाद से सौजन्या तिराहे होते हुए रोडवेज बस अड्डा से हीरालाल धर्मशाला चौराहे से नसीरूद्दीन मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। पथ संचलन यात्रा में पंडित दीनदयाल के प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई सहित अन्य स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें