फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

295 करोड़ रुपये की लागत से 35 सड़कों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। केंद्र सरकार ने खीरी जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 295 करोड़ रुपयों की लागत से 35 सड़कों को मंजूरी दी है। इनकी कुल लंबाई 354 किमी होगी। इनमें निघासन इलाके की चार सड़कें भी शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे लाइनों के सही होते ही मैलानी से बिछिया स्टेशनों के बीच प्रस्तावित विस्टाडोम दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को निघासन के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले की इन पैंतीस सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूरी दी है। ये सड़कें बनने से इनके आसपास के तमाम गांवों को काफी सहूलियत होगी। वहां के लोग इनके लिए काफी दिनों से मांग कर रहे थे। इनमें निघासन ब्लॉक की बेलरायां से मांझा, तिकुनियां से सिसवारी, निघासन से पलिया रोड पर चौथे किमी से मदनापुर और सकटूपुरवा से मोतीपुरवा जाने वाली चार सड़कें भी शामिल हैं। इनके लिए 2,278.88 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
टेनी ने बताया कि मैलानी जंक्शन से बिछिया के बीच चलने वाले विस्टाडोम का संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इनका किराया आदि सब तय हो गया है। वैसे अब तक इनको चालू कर दिया गया होता लेकिन बाढ़ की वजह से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाने से देर हो गई है। इन लाइनों के ठीक होते ही विस्टाडोम चालू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा मैलानी से पीलीभीत रेल सेवा भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें