फोटो संख्या 15एलकेएच401
मेयर पर हमला, टोना टोटका
मामले में दस लोग गिरफ्तार
- हमले में चार, टोना टोटका में छह का चालान भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धनगढ़ी-नेपाल।
कैलाली जिले की घोड़ाघोड़ी नगरपालिका मेयर पर सोमवार रात को हुए आत्मघाती हमले में पुलिस ने विप्लव माओवादी पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को घटना का आरोपी मानते हुए उन्हें पकड़कर चालान भेज दिया है। साथ ही इसी नगरपालिका तहत देवकली ग्राम में टोना टोटका को लेकर युवती के साथ हुई मारपीट में छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
कैलाली जिले के एसपी विनोद घिमिरे ने बताया कि सोमवार की रात घोड़ाघोड़ी नगरपालिका मेयर के घर पर 10-12 लोगों ने आकर उन्हें गोली मारने के साथ ही खुकुरी से कई प्रहार किए थे। इस मामले में पुलिस ने नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव माओवादी पार्टी के कमल क्षेत्रीय तथा भरत शाह निवासी घोड़ाघोड़ी नगरपालिका, पूर्ण प्रसाद खनाल निवासी धनगढ़ी, ह्रदय राज बोगटी निवासी टीकापुर को पकड़ा है। इसके साथ ही श्री घिमपिरे ने बताया कि इस घटना में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया कि घोड़ाघोड़ी नगरपालिका तहत देवकली ग्राम में टोना टोटका को लेकर जोखन चौधरी की बीस वर्षीय राधा चैधरी के साथ ग्राम निवासी राम बहादुर चैधरी उर्फ भोले बाबा सहित कुछ लोगों ने उसको घर से खींच कर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी, जिसको लेकर पुलिस ने राम बहादुर चौधरी उसकी पत्नी किस्मती चौधरी, वेदप्रसाद चौधरी, चनकला चौधरी, सितारानी चौधरी, सारिका चौधरी का चालान भेज दिया है।