फ्लैग...
जिला प्रशासन की नई पहल, बेसिक शिक्षा में सीएल लेना हुआ आसान
मेन...
नए साल के पहले दिन
डीएम ने लांच किया ऐप
- पहले दिन ही कई शिक्षकों ने ली आकस्मिक छुट्टी
- अब आकस्मिक छुट्टी के लिए नहीं होगी कोई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिला प्रशासन ने बेसिक शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश की अनुमति की दिक्कतों को खत्म करने की नई पहल की है। नए साल पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा, सीडीओ अमित सिंह बंसल और बीएसए बुद्घप्रिय सिंह की मौजूदगी में ऐप लांच किया। पहले दिन ही कई शिक्षकों ने ऐप का लाभ उठाते हुए सीएल एप्लाई कर आकस्मिक अवकाश लिया।
ऐप लांच करने के बाद डीएम ने कहा कि विद्यालयों में निरीक्षण के समय कभी कभी यह पाया जाता है कि किसी कारणवश अध्यापक अपने आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र विद्यालय में समय से नहीं पहुंचा पाते हैं। शिक्षकों के स्वास्थ्य आदि कारणों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल इंडिया के अंतर्गत विभागों और कार्यालयों को पेपर लेस की योजना क्रियान्वित है। इसी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में एक नई पहल की शुरूआत करते हुए ऑनलाइन सीएल की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे अब शिक्षक अचानक आवश्यकता पड़ जाने पर कहीं से भी एक मैसेज के द्वारा अपना आकस्मिक अवकाश ले सकता है। इससे तत्काल विभाग को शिक्षक के अवकाश की जानकारी भी हो जाएगी। इस मौके पर बीईओ सुरेश पाल, परियोजना निदेशक डीआरडीएद रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीआईओ दिव्या निगम मौजूद रहीं।
सीएल लेने का यह है नियम
बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि अध्यापकों को जिस दिनांक को अवकाश लेना है, उस दिनांक को रात 12 बजे से लेकर प्रात: 10 बजे के बीच 9220592205 पर अपने रजिस्टर्ड दो मोबाइल नंबरों में से किसी एक के द्वारा मैसेज बॉक्स में 00000000
लिखकर सेंड करना होगा। कुछ ही समय में उन्हें एक रिटर्न मैसेज प्राप्त हो जाएगा, जिसमें अध्यापक के नाम के साथ अवकाश मंजूर और शेष अवकाश की संख्या अंकित होगी। सुबह दस बजे के उपरांत यदि अध्यापक मैसेज करते हैं तो मैसेज सेंड तो हो जाएगा, किंतु पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा और रिटर्न मैसेज प्राप्त होगा कि आपका अवकाश दर्ज नहीं हुआ। इसी प्रकार सॉफ्टवेयर की बारीकियों और अध्यापकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।