फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगढ़ी आ रही वृद्ध महिला के पास से 17 लाख नेपाली रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। पहाड़ी क्षेत्र दिपायल से धनगढ़ी आ रही वृद्ध महिला के पास से 17 लाख की नकदी और उसके घर से एक किलो से अधिक सोना बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त सोना भारत से चोरी कर लाया गया है। फिलहाल महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डोटी जिला एसपी कांतिराज जोशी ने बताया कि डोटी जिला के दिपायल स्थित के आई सिंह गांव पालिका भताड़ी ग्राम निवासी वृद्ध महिला काली भूल डोटी से धनगढ़ी आ रही थीं। चेकिंग के दौरान उसके पास से 17 लाख 47 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम बरामद होने पर पुलिस को शंका होने पर उससे पूछताछ की गई और साथ ही उसके घर की तलाशी ली गई। जहां से पुलिस ने एक किलो से अधिक सोने के गहने बरामद किए हैं। उक्त महिला ने बताया कि रकम और सोना उसके परिजनों ने उसको रखने के लिए दिए थे। फिलहाल पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है।
उधर, आशंका जताई जा रही है कि उक्त सोना भारत के किसी महानगर से चोरी कर लाया गया है। इससे पहले गत 30 दिसंबर को मुंबई में शॉपिंग कांप्लेक्स से 14 किलो सोना और 60 लाख नकदी की चोरी हुई थी, जिसको लेकर मुंबई पुलिस ने चोर की तलाश में दो बार गौरीफंटा में कई दिनों तक डेरा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें