फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में दो करोड़ 25 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 23एलकेएच 209
विज्ञापन


लीड
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में
2.25 करोड़ का बजट पास
- सदर चौराहे के पास महिला शौचालय सहित चार शौचालय बनेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत दो करोड़ 25 लाख रुपये के निर्माण कार्य का बजट स्वीकृत हुआ। सदर चौराहा के पास रिक्शा स्टैंड पर गुलाबी रंग का महिला शौचालय और तीन सुलभ शौचालय, तीन मूत्रालयों के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में लिपिक राजेश बाजपेयी ने बताया कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, श्मशान, वर्षा जल निकासी, मुख्य मार्गों के किनारे फुटपाथ का कार्य होना है, जिसके लिए सदस्य प्रस्ताव दे सकते हैं।
विज्ञापन

सदस्य नानकचंद वर्मा ने यह प्रस्ताव अगली बैठक में रखने को कहा, जो स्वीकृत हुआ। ईओ रामरतन अम्बेश ने शासन से आए स्वकर निर्धारण नियमावली के बारे में बताया कि स्वकर निर्धारण में भवन और प्लाटों का कर निर्धारण नागरिकों को स्वयं करना है। इसके लिए मुख्य मार्ग और गलियों में बने मकानों में टायल्स, पत्थर और सादी फर्श और कच्ची जमीन के लिए अलग अलग दरों का उल्लेख किया गया है। सदस्य नानकचंद वर्मा ने कहा कि नगर में 40 प्रतिशत मकान बिना टैक्स के हैं, इनके टैक्स का निर्धारण किया जाए। इस पर ईओ ने कहा कि सर्वे करवाकर नगर के सभी भवन और प्लाटों को कर निर्धारण रजिस्टर में इंद्राज किया जाएगा। कर निर्धारण का प्रस्ताव अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि के प्रस्ताव पर ईओ ने बताया कि इसका नियम बन गया है। प्रत्येक मकान, गेस्टहाउस, होटल, छात्रावास, क्लीनिक, गोदाम, दुकान के लिए टैक्स निर्धारित किया जाना है। यह प्रस्ताव भी सदस्यों के कहने पर अगली बैठक में रखने का प्रस्ताव किया गया। अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सदर चौराहे के पास रिक्शा स्टैंड पर गुलाबी महिला शौचालय, बांकेगंज मार्ग, मिलयार्ड, मुक्तिधाम के पास सुलभ शौचालय, अग्रवाल पेेेट्रोल पंप, ट्रक यूनियन मोड़ और पंजाबी कालोनी मार्ग पर मूत्रालय बनाने का प्रस्ताव हुआ। मिल डायवर्जन मार्ग और मुक्तिधाम से मेला मैदान तक जाने वाले नाले को जालीदार कवर्ड करने का प्रस्ताव हुआ।
बैठक में सदस्य हर्ष अवस्थी, सौरभ तिवारी, अचल अवस्थी, शशिप्रभा, रेनू, मीरा उर्फ फातिमा, गुड़िया, संजय वर्मा, रचना देवी, अनीश अहमद खां आदि मौजूद रहे।

प्रतिमाह सफाई पर खर्च होते हैं 40 लाख
ईओ रामरतन अम्बेश ने बैठक में कहा कि नगर की सफाई पर प्रतिमाह 40लाख रुपये खर्च होते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए मुख्य स्थानों पर डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। सड़क पर कूड़ा डालने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कोई भी सड़क पर कूड़ा न डाले, सड़क पर बजरी, गोबर, मिट्टी बिखेरने पर 2000 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना किया जा सकता है। सार्वजनिक स्थान पर शौच और लघुशंका करने पर 500 और 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर पालिका स्ट्रीट लाइट के लगाएगी पोल
लिपिक राजेश बाजपेयी ने बैठक में कहा कि शासनादेश के अंतर्गत शहर में एलईडी लाइट लगनी हैं। इसके लिए नगर पालिका अपने पोल लगाएगी, यह भी प्रस्ताव पास हुआ। सदस्य आनंद सोनी ने मैलानी, पुवायां और खुटार का उदाहरण देते हुए नगर में चार घंटे जनरेटर से रोड लाइट देने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्य राजेश वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि सौर ऊर्जा से नगर को रोशन करने की व्यवस्था की जाए, जिस पर लिपिक ने बताया कि शासनादेश के अनुसार नगर में सौरपुंज योजना स्वीकृत होनी है, जिसके अंतर्गत रोड लाइट की व्यवस्था की जा सकती है। इस पर लिपिक राजेश बाजपेयी ने बताया कि नीलकंठ मैदान में पांच किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्वीकृत है, जिसका निर्माण जल्द होगा।
विज्ञापन


बैठक में नहीं आए सांसद और विधायक ठनगर पालिका परिषद की पहली महत्वपूर्ण बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी और विधायक अरविंद गिरि मौजूद नहीं रहे। बैठक के बाद सदस्य उनकी गैर मौजूदगी की चर्चा करते सुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें