फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पसगवां के औचक नबिरीक्षण में तीन डॉक्टर गैर हाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी पसगवां का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले और डॉ. जयेंद्र निषाद लोअर-टीशर्ट पहनकर ओपीडी में मरीज देखते मिले। इस पर विधायक ने डॉक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से बात कर शिकायत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अस्पताल में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मरीजों द्वारा दवाओं और जांच के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एचएन वरुण सहित डॉ. गौरव खन्ना और डॉ. कुलदीप अनुपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका में भी छेड़छाड़ किए जाने तथा सीएमओ को रुपये देकर डॉक्टर का अस्पताल में न आने सहित कमीशन वाली दवाएं बाहर से लिखने का आरोप भी लोगों ने लगाए। अचानक हुए इस निरीक्षण से स्टाफ में हड़कंप मच गया। इससे पहले क्षेत्रीय सांसद रेखा अरुण वर्मा और विभागीय अधिकारियों द्वारा भी औचक निरीक्षण में यहां अव्यवस्थाएं मिली बावजूद इसके अब तक कोई सुधार न हो सका। यहीं नही डॉक्टर जयनेंद्र निषाद के स्थानांतरण को लेकर विधायक द्वारा सीएमओ को पत्र भी भेजा जा चुका है। अस्पताल की कमियों सहित डॉक्टर के व्यवहार, अनुपस्थिति को लेकर विधायक ने निर्देश देते हुए कहा कि या तो डॉक्टर नियमित अस्पताल पहुंचे या फिर मोहम्मदी क्षेत्र से अपना ट्रांसफर करा लें।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें