फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा पीडीएस का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब उपभोक्ताओं को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने पर ही राशन मिल सकेगा। जिले के शहरी क्षेत्र में यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू हो रही है। जिले की चार नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के 150 कोटेदारों को पूर्ति विभाग की ओर से पीओएस मशीनें वितरित कर दी गई हैं। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था जल्दी ही लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अब तक जो राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं उनको राशन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। कोटेदार की दुकान पर राशन लेने के लिए एक जुलाई से कार्ड धारक को खुद या परिवार के ही किसी सदस्य को जाना होगा। जिसका नाम राशन कार्ड में अंकित हो और उसका आधार कार्ड भी लिंक हो। किसी अन्य व्यक्ति या प्रतिनिधि को राशन लेने के लिए भेजने वालों को निराशा हाथ लगेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कालाबाजारी रोकने में यह व्यवस्था कारगर होगी।
विशेष परिस्थितियों में यदि राशन कार्ड धारक खुद नहीं जा सकता या परिवार के किसी सदस्य को नहीं भेज सकता, उस स्थिति में कोटेदार राशन कार्ड धारक के आधार कार्ड का नंबर या राशन कार्ड नंबर के अंतिम चार अंक डालकर काम चलाया जा सकता है। यह व्यवस्था विशेष परिस्थितियों में ही लागू होगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के सभी 150 कोटेदारों को पीओएस मशीनें वितरित कर दी गई हैं। कोटेदारों को इस संबंध में प्रशिक्षण देकर मशीन की कार्यप्रणाली और संचालन की बारीकियां समझाई गई हैं। जुलाई माह में राशन का वितरण आधार कार्ड के अनुसार ही होगा। मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल सकेगा।

फैक्ट फाइल
नगर पालिकाए 04
नगर पंचायतें 06
नगरीय क्षेत्र में उचितदर विक्रेता 150
नगरीय क्षेत्र में राशन कार्ड 75801
नगरीय क्षेत्र में लाभार्थी 295055

जुलाई माह से शहरी क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल सकेगा। इसके लिए राशन कार्डों का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। जिन उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड में आधार कार्ड नहीं लगाए हैं वे आधार कार्ड लिंक करा लें। जल्दी ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

अभिनव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें