फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 खंड शिक्षा अधिकारियों को शोकाज नोटिस

विज्ञापन
नोटिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील व्यवस्था लड़खड़ा गई है। समय से सूचनाएं (उपभोग प्रमाण पत्र) एमडीएम सेल में न भेजने के चलते कई विद्यालयों को धनराशि (कन्वर्जन कास्ट) नहीं दी जा सकी है। जिससे फलों का वितरण और रसोइयों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। सूचना के अभाव में गैस कनेक्शन का रुपया भी डंप पड़ा है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

मिड-डे-मील योजना के तहत विद्यालयों को कन्वर्जन कास्ट, रसोइया मानदेय, फल वितरण आदि का पैसा दिया जाता है। इस पैसे के खर्च होने का ब्यौरा एमडीएम सेल में 30 नवंबर 2017 तक जमा कराया जाना था, लेकिन दिसंबर, जनवरी और आधा फरवरी बीतने के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारियों ने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। इससे विद्यालयों को दी जाने वाली धनराशि का आवंटन रोक दिया गया है। तो कुछ विद्यालयों के खाते अपडेट नहीं कराए गए हैं। एमडीएम सेल के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने बताया कि बांकेगंज, बेहजम, धौरहरा, ईसानगर, कुंभी, लखीमपुर, मितौली, मोहम्मदी, नकहा, निघासन, पलिया, पसगवां, फूलबेहड़ और रमियाबेहड़ ब्लॉक से सूचनाएं नहीं भेजी गई हैं। जिस पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने 14 बीईओ को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें