फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गरीब महिलाओं को मिली ई-रिक्शे की सौगात

विज्ञापन
पांच गरीब महिलाओं को मिली ई-रिक्शे की सौगात - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी समारोह के तहत जनपद स्तरीय अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांसद अजय मिश्र टेनी ने पांच गरीब महिलाओं को ई-रिक्शे की सौगात दी। इन पांच ई-रिक्शों को कार्यक्रम स्थल से हरी झंडी दिखाकर सांसद ने रवाना किया।
विज्ञापन

वंदन गार्डन में सांस्कृतिक पंडाल आकर्षक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। सांसद अजय मिश्र टेनी ने मेले में 24 दिव्यांगो को ट्राई साइकिल और महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के स्वीकृत पत्र बांटे। जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत पांच शहरी गरीब महिलाओं के समूह गठित कराते हुए समूह के नाम से पांच ई-रिक्शा इलाहाबाद बैक की मुख्य शाखा लखीमपुर से वित्तपोषित कराए गए हैं। महिला समूहों द्वारा यह रिक्शे महिला चालक ही चलाएंगी, इसमें बैठने वाली सवारियां भी महिलाएं ही होगी। मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर व्यापक तौर पर विकास खंडों और जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें लक्ष्य निर्धारित करना होगा, तभी कामयाबी मिलेगी। जनता का आह्वान करते हुए कहा कि वह सब मेले में आकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, अरविंद सिंह संजय, संजय मिश्र, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार अजय पांडेय, डीएसडब्लूओ ओपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, एडीआईओ दिव्या निगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें