गोला गोकर्णनाथ(खीरी)।
जागरूक नागरिकों की मंशा और विभिन्न् संगठनों की मांग पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने मेला मैदान ही रामलीला कराने का निर्णय सुनाया। साथ ही विधायक ने कहा कि मेला की देखरेख वह खुद करेंगे। इस पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने भी अपनी सहमति दे दी है।
मालूम हो कि तीन सितंबर को रामलीला समिति ने निर्णय लिया था कि इस बार मेला मैदान में रामलीला नहीं होगी। रामलीला नीलकंठ मैदान में होगी, जबकि दशहरा मेला पब्लिक इंटर कॉलेज स्टेडियम में कराया जाएगा। इस पर खबर छपी तो आठ सितंबर को एसडीएम गोला योगानंद पांडे ने रामलीला मेला के लिए कोई नई परंपरा नई पड़ने दी जाएगी। तभी 12 सितंबर को विधायक अरविंद गिरि ने नगर पालिका परिषद में बैठक कर मेला मैदान में रामलीला कराने को लेकर आने वाली अड़चनों को देखते हुए रामलीला नीलकंठ में, जबकि दशहरा मेला को मेला मैदान में ही कराने का निर्णय दिया था। इधर जागरूक नागरिकों की मंशा और हिंदू संगठनों की मांग पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने ईओ आवास में बैठक बुलाई। सभी की सुनने के बाद निर्णय सुनाया कि अब रामलीला मेला मैदान में ही होगी। इसके लिए दो दिन बाद से मेला मैदान खाली होना शुरू हो जाएगा। बैठक में एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप, कोतवाल एमके मिश्रा, समिति अध्यक्ष जनार्दन गिरि, राजेश आनंद, बालाजी मिश्र, राकेश तिवारी, मुन्ना लाल अवस्थी, गोपाल कृष्ण शुक्ल सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।