जेसी जनसंपर्क सप्ताह का महान दिवस के साथ रंगारंग समापन हुआ। महान दिवस पर संस्था सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नीरज कृष्ण को संस्था के प्रति सेवाओं के लिए जेसी प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया गया।
संस्था अध्यक्ष अर्जित अग्रवाल, सप्ताह संयोजक देवेश गुप्ता, सप्ताह प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने सप्ताह पर्यन्त सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता और शालिनी टंडन ने भी अपने कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने वाले साथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए गए।
कार्यक्रम में राजेश पटेल, शालिनी टंडन, शुभांगी टंडन, रोली अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, श्रद्धा मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, लीना गुप्ता, पूजा गुप्ता, पारुल पटेल, अंजलि श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, आरती सिंह, कंवलजीत चावला आदि ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के साथ किट्स विद् मॉम कार्यक्रम में रैंप पर कैटवॅाक किया। संचालन राजेश पटेल, श्रद्धा मिश्रा और संदीप सिंह ने किया।
कार्यक्रमों की श्रंखला में संस्था की जेसीरेट शाखा ने सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अग्नि रहित व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 127 बालिकाओं ने प्रतिभाग करके लजीज व्यंजन बनाकर कर अपनी पाक कला का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। रेनू पाहवा और नुपुर महेंद्र ने बालिकाओं के इस अनूठे प्रयास का परीक्षण किया और सराहना की।
कार्यक्रम में डॉ. शिप्रा बाजपेई, पूजा पुरी, नीरजा गुप्ता, मीता गर्ग शालिनी टंडन, कविता अग्रवाल, लेखनी सेठ, शिप्रा श्रीवास्तव, अर्जित अग्रवाल, देवेश गुप्ता, राममोहन गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंह, संदीप सिंह, विशाल सेठ, मुकेश बरनवाल, कुलदीप गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव आदि की सक्रिय सहभागिता रही।